Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / “आजादी की गौरव यात्रा” के समापन अवसर पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने समाधि स्थल पर पहुंचकर किया गांधी जी को नमन

“आजादी की गौरव यात्रा” के समापन अवसर पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने समाधि स्थल पर पहुंचकर किया गांधी जी को नमन

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) आज आजादी गौरव यात्रा का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के समाधि स्थल पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर देशभर के सभी प्रांतों से हजारों की संख्या में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उत्तराखंड प्रदेश से भी लगभग 400 के करीब सेवादल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रदेश महासचिव संगठन नीरज त्यागी, युवा कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे। आजादी गौरव यात्रा 60 दिन और लगभग 1275 किलोमीटर चली यात्रा का उद्देश्य जाति, धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर सभी देशवासियों को एक सूत्र से जोड़ना था। भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो के नारे से देश और देशवासियों को जोड़ना रहा। इस यात्रा की सफलता पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत जोड़ों के नारे के साथ कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक यात्रा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में करने का वादा किया है, जिसमें अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यात्रा से वापस लौटते समय रुड़की से नीरज अग्रवाल को उनकी निष्ठा और कांग्रेस के प्रति समर्पण की भावना देखते हुए रुड़की महानगर का महानगर संगठन सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर रुड़की महानगर अध्यक्ष डॉ. अफजल खां, सत्येंद्र पंवार, सुनील शाह, सावित्री थापा समेत कांग्रेस सेवादल के अनेक पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share