अनियंत्रित स्कोर्पियो कार सड़क से गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो गंभीर घायल

रुड़की। ( बबलू सैनी )
मेहवड़ से रुड़की की ओर आने वाली कांवड़ पटरी पर एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर नीचे गहरी खाई में पलट गई। कार खाई में गिरने से तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहाँ चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया।


बताया गया है कि बहादराबाद निवासी तीन युवक दीपांशु, अंकित और सारिक स्कॉर्पियो कार में सवार होकर कलियर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह बाजूहेड़ी के निकट पहुंचे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। वहीं सड़क से गुजर रहे राहगीरों की मौके पर भारी भीड़ लग गई और बचाव के लिए नीचे खाई की ओर दौड़ पड़े। मामले की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने 18 वर्षीय दीपांशु को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दोनों का उपचार चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। वही मामले की जानकारी पुलिस द्वारा परिजनों को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share