सढौली स्थित श्रीनिजानंद आश्रम में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम का पूर्व सीएम डॉ. निशंक ने किया समापन

झबरेड़ा।  ( बबलू सैनी ) सढोली गांव स्थित श्री निजानंद आश्रम के वार्षिक भंडारा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रसाद ग्रहण कर सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन कराया।

इस दौरान सांसद निशंक ने कहा कि यह आश्रम धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा भी समाज में शिक्षा की अलख जगा रहा है। गरीब लड़कियों को निःशुल्क किताबंे  व निःशुल्क प्रवेश उपलब्ध कराकर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। जनहित के उद्देश्यों को सर्वोपरि मानते हुए आश्रम अनेकों कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आस्था और श्रद्धा से ही भक्ति और अध्यात्म का मार्ग निकलता है। इस आश्रम में बहुत पहले से अध्यात्म की अलख जगाई जा रही है। दूर दराज से आकर लोग आश्रम में धर्म लाभ उठा रहे हैं। धर्म व सत्य के रास्ते पर चलकर ही मनुष्य मंजिल को प्राप्त करता है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुशील त्यागी ने कहा कि आश्रम के गुरू नेत्रपाल के सानिध्य में इस गांव की एक विशेष पहचान बनी हुई है। वह अपने स्तर से आश्रम को हर संभव मदद दिलवाने के प्रयास में लगे हुए हैं। इस दौरान राजपाल सिंह, दिनेश पंवार, भाजपा प्रवक्ता सुशील त्यागी, मास्टर सत्यपाल, अमन त्यागी, शोभाराम प्रजापति, डॉ. मधु सिंह, सूर्यवीर मलिक, देवी सिंह राणा, राजकुमार कसाना, पंकज नंदा, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संदीप खटाना, अभिनव, मोहित, झबरेडा मंडल अध्यक्ष शुभम गोयल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध शर्मा, सतीश कुमार, अनीश गौड, सुदेश चौधरी व राजीव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share