सिविल लाइन इकाई के व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने विशाल वर्मा, विधायक प्रदीप बत्रा व व्यापारियों ने दी शुभकामनाएं

रुड़की। ( बबलू सैनी ) आज प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड रुड़की की एक बैठक विशाल वर्मा के सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के संरक्षक रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा का अजय गुप्ता, नवीन गुलाटी, चौ. धीर सिंह रोड, रामगोपाल कंसल द्वारा शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान व्यापारियों द्वारा विधायक के संज्ञान में व्यापारियों की अनेक समस्याओं का ध्यानाकर्षण किया गया। उक्त समस्याओं का विधायक ने जल्द ही निराकरण का आश्वासन दिया। वहीं जीएसटी, अतिक्रमण, पुलिस-प्रशासन से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। विधायक को इन सभी समस्याओं से अवगत कराया गया। बाद में विधायक प्रदीप बत्रा ने सभी व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा भविष्य में पुलिस प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देगा और समन्वय बनाकर कार्य करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम भी इन समस्याओं पर व्यापारियों को साथ देगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के संरक्षक विधायक प्रदीप बत्रा की संस्तुति पर विशाल वर्मा को सिविल लाईन व्यापार मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिसके बाद सभी ने विशाल वर्मा को फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और विधायक प्रदीप बत्रा का भी आभार जताया। बैठक में अजय गुप्ता, नवीन गुलाटी, रामगोपाल कंसल, राजेश सचदेवा, अनुज अग्रवाल, आदर्श कपानियां, धीर सिंह रोड महानगर अध्यक्ष, आकाश गोयल, कविश मित्तल, अमित अग्रवाल, भरत कपूर, सरदार सत्यवीर सिंह, डॉक्टर तौफीक अहमद, विमल आनंद, सार्थक (सानू) छाबड़ा, वसीम राजा, विनोद वर्मा, घनश्याम वर्मा, विशाल वर्मा, अंकित पांडे, सुमित सहगल, गगन अरोड़ा, राहुल, संजीव आहूजा, अंकुर मिनोचा, संजय सिंघल, आयुष चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share