Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / इकबालपुर शुगर मिल मालकिन अंजलि बिरला साहनी का बीमारी के चलते निधन, फैक्ट्री में शोक की लहर

इकबालपुर शुगर मिल मालकिन अंजलि बिरला साहनी का बीमारी के चलते निधन, फैक्ट्री में शोक की लहर

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) इकबालपुर शुगर मिल चेयरपर्सन अंजली बिरला साहनी का बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। जब यह सूचना इकबालपुर शुगर मिल में पहंुची, तो शोक की लहर दौड़ गई। मिल प्रबन्धन के साथ ही कंपनी के सभी कर्मचारी और किसानों ने एक शोक सभा  कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और कहा कि हे प्रभू मृतक आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस संबंध में जानकारी देते हुए मिल के अध्यक्ष पंकज गोयल ने बताया कि मिल मालिक अंजली बिरला साहनी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी और इसी के चलते 27 मार्च की रात्रि को उन्होंने अन्तिम सांस ली। उनकी बेटी श्रेया साहनी को तमाम रिश्तेदारों, शुभचिंतक ढांढस बंधाने के लिए उनके आवास पर पहंुचे। वहीं शोक सभा में पंकज गोयल ने बताया कि मिल मालिक बड़ी मृदुभाषी ईमानदार और अच्छी छवि की समाजसेविका थी तथा वह समय- समय पर किसानों की समस्याओं का भी निराकरण करती रही। वहीं किसानों ने भी मिल मालिक के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि किसान हित में उनके द्वारा किये गये कार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हैं और उनकी बेटी श्रेया साहनी को लोक सांत्वना देने पहंुच रहे हैं। इस दौरान मिल मालिक के बिछड़ने का गम सभी की आंखों में दिखाई दिया और उनकी आंखों से आंसू बह निकलें।
बताया गया है कि मृतका अंजली बिरला साहनी उद्योगपति बिरला की बेटी थी और साहनी परिवार में स्व. पूरणचंद साहनी के बेटे पवन साहनी से उनकी शादी हुई थी। कुछ वर्ष पूर्व उनके पति की भी मौत हो गई थी। अब परिवार में उनकी इकलौती बेटी श्रेया साहनी हैं और वह मिल की तमाम जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। शोक सभा में अध्यक्ष पंकज गोयल के साथ ही सीजीएम सुरेश शर्मा, गन्ना महाप्रबन्धक ओमपाल सिंह तोमर, विनोद कुमार पांडे, शिवकुमार सिसौदिया, योगेश त्यागी के साथ ही किसान राजपाल सिंह, विजय त्यागी, चन्दन त्यागी, भूप सिंह, बृजमोहन त्यागी, मो. अखलाक, पहल सिंह के साथ ही तमाम किसान और मिल कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share