पंजाबी समाज के विधायकों को उत्तराखंड सरकार के मंत्रीमंडल में शामिल करें सरकार: संजीव ग्रोवर

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तराखंड से चुनकर आए पंजाबी समाज के 5 विधायकों को लेकर आज रुड़की के पंजाबी समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए जहां उन्हें बधाई दी। वहीं रुड़की उत्तरांचल पंजाबी महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव ग्रोवर व पंजाबी समाज के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर मांग की कि सरकार के मंत्रिमंडल में समाज के विधायकों को भी प्रतिनिधित्व दिया जाये। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी पत्र भेजा हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में भी समाज को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया था। इस बार पंजाबी समाज ने सरकार को पत्र भेजकर उम्मीद जताई है कि इस बार समाज के विधायकों को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व अवश्य दिया जाएगा। इस मौके पर पंजाबी समाज के लोगों ने प्रदेश में चुनकर आए विधायक शिव अरोड़ा, तिलक राज बेहड़, सरदार त्रिलोक सिंह चीमा, सविता कपूर, प्रदीप बत्रा व उमेश शर्मा काऊ को बधाई दी हैं। वहीं प्रतिनिधित्व के लिए पंजाबी समाज के पदाधिकारी राजीव घई, प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा, गढ़वाल प्रभारी जीएस आनंद, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव ग्रोवर ने ज्ञापन दिया।  इस दौरान जिला प्रभारी राजन आहूजा, रुड़की नगर अध्यक्ष हनीश अरोड़ा, महिला अध्यक्षा नीतू शर्मा, युवा अध्यक्ष हरदीप सिंह सनी, भूषण काला, प्रदेश मंत्री सुरजीत सिंह चंधोक, भारत भूषण, अनिल अरोड़ा, विशाल आहूजा, दिलीप मेंहदीरत्ता, राजीव ऋषि, जितेंद्र बजाज समेत रुड़की नगर के समस्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share