रोट्रेक्ट क्लब रुड़की मिडटाउन ने रोट्रेक्ट सप्ताह अंतर्गत 7वें विश्व स्तरीय रक्तदान शिविर का किया आयोजन

रुड़की। ( बबलू सैनी ) रोट्रेक्ट क्लब रुड़की मिडटाउन एवं बर्थ फिटनेस क्लब के सहयोग से विश्व रोट्रेक्ट सप्ताह के अवसर पर 7वां विश्व स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून की टीम ने 70 यूनिट रक्त एकत्र किया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष चेतन तायल व कार्यक्रम संयोजक नमन मलिक ने कहा कि रक्तदान महादान है। उन्होंने संयुक्त रुप से कहा कि रक्तदान करने से हम दूसरे का जीवन बचा सकते हैं। जो एक सराहनीय कार्य है। इस मौके पर जगन दुआ, शुभम अग्रवाल, गौरव शर्मा, आकाश जैन, मोहित चावला आदि लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर क्वाड्रा आयुर्वेदिक मेडिकल हॉस्पिटल रुड़की के सहयोग से भी रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें रुड़की सिविल अस्पताल की टीम ने 72 यूनिट रक्त एकत्र किया। इस मौके पर विपुल मदान, तुषार दुआ, कार्यक्रम संयोजक गुरदीप सिंह पाहुजा, गीत कुकरेजा, गौरव शर्मा, आकाश जैन आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share