Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / किसान मजदूर संगठन सोसाइटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म सिंह धीमान व जिलाध्यक्ष अरुण सैनी का बढेरी राजपूतान में हुआ जोरदार स्वागत

किसान मजदूर संगठन सोसाइटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म सिंह धीमान व जिलाध्यक्ष अरुण सैनी का बढेरी राजपूतान में हुआ जोरदार स्वागत

रुड़की। ( बबलू सैनी ) 
किसान मजदूर संगठन सोसाइटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म सिंह धीमान एवं जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सैनी का ग्राम बढेरी राजपूतान में जोरदार स्वागत किया गया। इन दौरान संगठन में ग्राम मूलदासपुर माजरा के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह ने भी सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट महक सिंह सैनी ने कहा कि संगठन के नाम के अनुरूप प्रदेश अध्यक्ष किसान नेता ब्रहम सिंह धीमान एवं जिलाध्यक्ष मजदूर नेता अरुण कुमार सैनी को नियुक्त किया गया है और दोनों पदाधिकारियों के नियुक्त किए जाने से संगठन के सभी सदस्यों एवं जनता में भारी उत्साह है। जिससे संगठन की सक्रियता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही विधानसभा चुनाव में संगठन की भूमिका एवं समर्थन आदि पर रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने मीडिया के माध्यम से जनता को भी अवगत कराया जाएगा। किसी भी पीड़ित की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा, संगठन के बैनर पर कानून एवं कलम की ताकत से संगठन के बल पर लोगों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व जिला संगठन मंत्री मोहम्मद शौकीन, विधानसभा संगठन मंत्री गुलाम फरीद, बुधन, शहरात, काला, शराफत, साकिब, शाहिद, राशिद, महबूब, मुनव्वर, ताहिर, सालिम, रशीद आदि मौजूद रहे, जिन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया और राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share