रुडकी। ( बबलू सैनी ) किसान मजदूर संगठन सोसायटी (रजि.) द्वारा सलेमपुर स्थित मनोज सैनी के कार्यालय पर एक बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए सोसायटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एड. महक सिंह सैनी ने कहा कि जिस प्रकार से आज वक्ताओं ने बैठक में अपने-अपने सुझावों को दिया हैं, वह उम्मीद करते हैं कि नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष इन सुझावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम करेंगे और मजदूर व किसान हितों की लड़ाई को पुरजोर ढंग से लड़ेंगे। उन्होने कहा कि चूंकि उनका संगठन

किसान, मजदूर संगठन के रुप मंे प्रचलित हैं, तो ऐसे में उन्होंने किसान और मजदूर तबके के ही पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी हैं ताकि वह किसान और मजदूर तबके से जुड़ी समस्याओं का नजदीक से निराकरण करा सके। वहीं नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म सिंह धीमान, जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सैनी ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जताये गये भरोसे को कायम रखते हुए उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और किसान, मजदूर हितों के लिए बढ़-चढ़कर लड़ाई लड़ेंगे ताकि उन्हें न्याय

दिलाया जा सके। बैठक को मास्टर दीपक लाखवान, अनिल सैनी, नाथीराम सैनी, एड. गौरव धीमान, एड. आमिर, मनोज सैनी, विक्रम चौहान आदि ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर व मिष्ठान खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।










