हरीश रावत ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष आकाश सक्सेना ने किया शक्ति विहार में विधायक फुरकान अहमद का जोरदार स्वागत

रुड़की।  ( भूपेंद्र सिंह )
आज रविवार को कांग्रेसी विधायक फुरकान अहमद का शक्ति विहार कॉलोनी में हरीश रावत ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष आकाश सक्सेना के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अपने स्वागत से अभिभूत विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी सर्व समाज को साथ लेकर कार्य कर रही है और आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की जनता के लिए अनेकों योजनाएं चलाई, जो भाजपा की इस निकम्मी सरकार ने पूर्ण तरह बंद कर दी, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देकर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार सत्तासीन होगी और कल्यणकारी योजनाओं को फिर से सुचारू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी युवा क्षेत्र में जाकर जनता को कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से अवगत कराते हुए उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दें, ताकि कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिल सके। वहीं जिलाध्यक्ष आकाश सक्सेना ने कहा कि आगामी चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है ओर 2022 में वह मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश में विकास की गंगा बहाएंगे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आकाश सक्सेना, जिला सचिव कौशल कुमार सहाय, जिला मीडिया प्रभारी विकास चंचल, जिला सचिव अरुण जखवाल, त्रिलोक नेगी, दीपक कार्की, अरुण कुमार, मोनू सैनी, मोहित, विशाल कुमार आदि सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share