Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / आप पार्टी द्वारा मनोरमा त्यागी को खानपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर श्याम त्यागी ने रोड शो निकालकर जताया पार्टी नेतृत्व व जनता का आभार

आप पार्टी द्वारा मनोरमा त्यागी को खानपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर श्याम त्यागी ने रोड शो निकालकर जताया पार्टी नेतृत्व व जनता का आभार

रुड़की। आम आदमी पार्टी द्वारा खानपुर विधानसभा क्षेत्र से मनोरमा त्यागी को अपना प्रत्याशी बनाया गया हैं। पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाये जाने पर मनोरमा त्यागी ने पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए आज नगला इमरती गांव से डिफेंस कॉलोनी, कर्नल एनक्लेव व ढण्डेरा तक रोड़-शो निकाला और पार्टी की रीति-नीति की जानकारी से लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर बोलते हुए आप पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता व खानपुर विधानसभा अध्यक्ष श्याम कुमार त्यागी ने मनोरमा त्यागी को खानपुर

विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाये जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट किया और कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट को वह आप पार्टी की झोली में डालने का काम करेंगे। इस दौरान भारी भीड़ देखकर श्याम कुमार त्यागी व मनोरमा त्यागी गदगद नजर आये। उन्होंने खानपुर क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाया कि जिस प्रकार से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में विकास का मॉडल स्थापित कर रहे हैं, जीत के बाद उसी तर्ज पर उत्तराखण्ड में भी आप प्रत्याशी विकास का मॉडल स्थापित करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने बारी-बारी से प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया हैं। अब समय आ गया है कि जनता तीसरे विकल्प के रुप मंे आप पार्टी को चुने ताकि क्षेत्र व प्रदेश का चहंुमुखी विकास हो सके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद, श्याम कुमार त्यागी जिंदाबाद, मनोरमा त्यागी जिंदाबाद के नारे लगाये। इस मौके पर जोन प्रभारी अमित मिश्रा, मीडिया प्रभारी नरेश कुमार, मीडिया इंचार्ज लक्ष्य त्यागी, आर्मी कैप्टन रमेश पंत, ग्राम अध्यक्ष सचिन देव शर्मा, ग्राम अध्यक्ष अमर सिंह बिष्ट, चुनाव प्रचार अध्यक्ष रविकांत त्यगाी, श्रेयांश त्यागी, साक्षी त्यागी, नरेश सब्बरवाल आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share