पुरानी रंजिश में बाइक सवार चार युवकों ने किसान पर बरसाई तड़ातड़ गोलियां, मौके पर ही मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

लक्सर।
पुरानी रंजिश में दो बाईकों पर सवार चार युवकों ने एक किसान पर गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। वहीं पुलिस ने जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
उत्तर-प्रदेश के बालावाली निवासी ऋषिपाल (40) पुत्र कालेराम गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर से लक्सर क्षेत्र के गांव कुड़ी भगवानपुर आया था। इस दौरान रास्ते में दो बाईकों पर सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही सीओ बहादुर सिंह चौहान और कोतवाली प्रभारी यशपाल बिष्ट मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत किया। सीओ बीएस चौहान ने बताया कि मृतक किसान की हत्या के पीछे जमीनी रंजिश की बात सामने आई है। हत्यारोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। वही पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share