झबरेड़ा में शिव चौक के निकट हुआ पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र मोघा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

रुड़की। पूर्व राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र मोघा ने झबरेड़ा में शिवचौक के नजदीक चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने महामण्डलेश्वर प्रमोदानंद महाराज, धर्मदास महाराज के साथ ही गणमान्य लोगों की मौजूदगी में झबरेड़ा के भाजपा नेताओं के साथ हवन-यज्ञ व पूजन कर ईश्वर को याद किया। इस मौके पर बोलते हुए पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र मोघा ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार द्वारा लगातार जन कल्याण के लिए सैकड़ों

योजनाएं चलाई गई हैं। जिनका लाभ भी आम आदमी को मिल रहा हैं। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार सूबे को दिनों दिन तरक्की की ओर ले जा रही हैं। साथ ही कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। इसे देखते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सर्व समाज को साथ लेकर चल रही हैं। साथ ही कहा कि पिछले 60 वर्षों में कांग्रेस ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया। चुनाव के समय ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान जिसे भी टिकट देगा, उसे ही जीत दिलाई जायेगी। इस मौके पर महामण्डलेश्वर प्रमोदानंद महाराज ने कहा कि संत समाज का पूरा आशीर्वाद मोघा के साथ हैं और सभी संतों ने उन्हें इसकी जिम्मेदारी दी और कहा कि वास्तव में ही सुरेन्द्र मोघा एक ईमानदार और अच्छी छवि के प्रतिनिधि हैं। इन्हें चुनाव में जितायें, तो विकास होगा। वहीं मोघा ने कहा कि वह 25 सालों में इस विधानसभा क्षेत्र में आते-जाते रहे हैं और लोगों का पूर्ण सहयोग उनके साथ हैं। इससे पूर्व उन्होंने अमर जवान चौक तक जुलूस निकालकर जनता का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर आदेश सैनी सम्राट, मुनेन्द्र शर्मा, शैलेन्द्र, पवन, सतेन्द्र, सोनित, अमित, अरविंद, नेतराम, सचिन, ममता, उषा, आकाश, दीपक, नितिन, रमेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share