तहसील स्थित कार्यालय पर भाजपा नेताओं व अधिवक्ताओं ने दी सीडीएस बिपिन रावत व सैन्य अधिकारियों को नम आंखों से श्रद्धांजलि

रुड़की। भाजपा नेता नवींन कुमार जैन प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार संगठन ब्यूरो के तहसील कैम्प कार्यालय पर पूर्वी मंडल भाजपा अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा व ब्यूरो की ओर से देश समर्पित जनरल विपिन रावत सी.डी.एस. व उनकी पत्नी व 12 अन्य सैनिकांे के तमिलनाडु कून्नूर में प्लेनक्रेश दुर्घटना में शहीद होने पर दिवंगत आत्माओं व जनरल रावत व उनकी पत्नी मधुलिका को श्रद्धांजलि देने हेतु श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। श्रद्धांजलि देते हुए पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष श्रीमती कल्पना सैनी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुशील त्यागी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा व जिला महामंत्री आदेश सैनी, भाजपा नेता नवींन कुमार जैन एडवोकेट व जसवंत सिंह थापा अध्यक्ष गोरखा समाज ने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि देश के महान लाल रावत व अन्य सैन्य अधिकारियों की प्लेनक्रेश दुर्घटना ग्रस्त मृत्यु से सम्पूर्ण देश शोकग्रस्त है। सैन्यबल अधिकारियों के इस प्रकार अक्समात चले जाने से राष्ट्र की अपूर्णीय क्षति हुई हैं और देश ने आज देश रक्षक अचूक शक्ति को खो दिया है जिसे कभी पूरा नही किया जा सकेगा। श्रद्धाजंलि सभा मंे युवा मोर्चा हर्षित गुप्ता, नीरज अग्रवाल, मंडल महामंत्री संजय त्यागी, सतबीर सिंह, पंकज जैन, सचिन गोंड़वाल, नरेश कुमार, सुमित बिरला, अधिवक्ता आशीष पंडित, सरिता सैनी, अभिनव गोयल, मोहकम, नसीम अहमद, सादिक, अशोक कुमार, नीरज चौहान, विनोद चौधरी, सतेंद्र चौधरी, संजय काम्बोज, विशेष कंबोज अधिवक्ता व सोनू गुज्जर, ऋषिपाल बर्मन, तैयब, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share