रुड़की।
रुड़की नगर के एक रेस्टोरेंट में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत होने पर जितेंद्र मलिक का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सभी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए जितेंद्र मलिक के उज्जवल भविष्य की कामना की। वही अपने मनोनयन पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र मलिक ने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है,
वह उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनका निराकरण करने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्होंने प्रदेश महामंत्री महेश नेगी का भी आभार जताया। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार से वार्ता कर गन्ना मूल्य भुगतान को बढ़ाकर दिलाए जाने का काम किया जाएगा। वहीं उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि दिल्ली में धरने पर बैठे किसान भोले-भाले है, कुछ लोग उन्हें बहला फुसलाकर ले गए है। जल्द ही वह घर लौटेंगे। वही भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष निपेन्द्र चौधरी व भाजपा नेता अंकित आर्य ने भी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर जितेंद्र मलिक को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा कि वह पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए जन-जन तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाने का काम करेंगे और किसानों से जुड़ी समस्याओं को उठाकर उनका निस्तारण कराएंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।