रुड़की। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के मानूबांस में पहुंचे मुख्यमंत्री ने क्षेत्रा के लिए विभिन्न घोषणाएं की। उन्होंने क्षेत्र को इंटर काॅलेज और स्वास्थ्य केंद्र का तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान 77 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया।
ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के मानुवास में किसान मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीति और नियत दोनों किसानों के हित में और नए कृषि कानून लागू होने के बाद किसानों को फसलों के लिए बड़े बाजार मिलेंगे और किसानों की उन्नति के लिए यह कानून लाभकारी होंगे। इस दौरान उन्होंने करीब 77 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया और क्षेत्र में एक इंटर कालेज व स्वास्थ्य केंद्र देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास के बहुत सारे आयाम स्थापित किये हैं। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्राी अटल बिहारी वाजपेई ने उत्तराखंड राज्य दिया और आज उसको संवारने का कार्य हमारे देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहा है। कहा कि अब उत्तराखण्ड 21 साल का हो गया है 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड हर क्षेत्र में सबसे आगे होगा जिसका दुनिया में नाम होगा चाहे वह कृषि क्षेत्र, साहित्य क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र या सड़क और स्वास्थ्य हो। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को उत्तरांखण्ड गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही सामाजिक व पर्यावरण क्षेत्र में काम करने वाले साहित्य के काम करने वालों का भी सम्मान होगा। इसके साथ ही ग्राम प्रधानों का मानदेय, उत्तराखंड में मेडिकल पढ़ाई करने वाले छात्रों की फीस सबसे कम रहेगी, सरकारी भर्ती पर लगने वाला आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है और किसी भी खिलाड़ी की प्रतिभा को आगे बढाने में कोई कोर कसर नही छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री ने लक्सर क्षेत्र में ट्रेन दुर्घटना में मृतक बच्चों के परिजनों को 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है और किसी प्रकार की कमी नही छोड़ी जा रही है। राठौर ने कहा कि भाजपा हमेशा से ही किसानों की हितैषी रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का किसान प्रगति कर रहा है। धान की फसल का उचित मूल्य धामी सरकार द्वारा दिया गया है। गन्ना मंत्री के निर्देश पर दिवाली बाद पेराई शुरू हो गई है। उन्होंने पहले ही कहा है कि गन्ने का मूल्य अन्य राज्यों की अपेक्षा अधिक होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं। किसानी हमारी रग-रग में है। कहा कि किसान मेले में किसानों को बीज, उर्वरक आदि की जानकारी देने के लिए स्टाॅल लगाये गए हैं, जिसका लाभ किसानों को मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री का भाजपा प्रदेश संयोजक एवं ओम बायो काॅलेज के अध्यक्ष मुनीश सैनी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि 2022 में एक बार फिर से भाजपा की सरकार पहले से भी अधिक में ऊपर से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का प्रत्येक भाजपा की नीतियों से खुश है और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहा है। इस अवसर पर, कैबिनेट स्तर मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, लक्सर विधायक संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।