Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने तालाब की पैमाइश ना होने को लेकर तहसीलदार कार्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने तालाब की पैमाइश ना होने को लेकर तहसीलदार कार्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

रुड़की। तहसील परिसर में आज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के कार्यालय पर एक दिन का धरना दिया। उनका आरोप है कि तहसील प्रशासन मंगलौर में तालाब की सही पैमाइश नही कर रहा है और दो महीने से टालमटोल कर रहा है, जिसके चलते आज उन्हें मजबूरन तहसीलदार के कार्यालय पर पहुंचकर धरना देना पड़ा।
ज्ञात रहे कि मंगलौर के मोहल्ला टोली में पिछले कई साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिसके चलते लोगो को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जब अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनकी समस्या का समाधान नही किया, तो भारतीय किसान यूनियन उनके पक्ष में खड़ी हो गई। जो समस्या के समाधान को लेकर पिछले दो महीनों से मंगलौर नगर पालिका में धरना प्रदर्शन कर रही है। धरना प्रदर्शन के बाद नगर पालिका ने तालाब की खुदाई का कार्य शुरू भी करा दिया था। आरोप है कि तहसील प्रशासन ने तालाब की सही पैमाइश नही की, जिस कारण तालाब की खुदाई का कार्य रुक गया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री का कहना है कि तहसील प्रशासन पिछले दो महीनों से पैमाइश के लिए टालमटोल कर रहा है। इसीलिए आज एक दिन का धरना दिया गया। अगर मांग पूरी नही होती, तो यहां पर अनिश्चितकाल के लिए धरना दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share