रुड़की।
रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आईआईटी रुड़की स्थित सभागार में आयोजित पूर्व मंत्री श्यामवीर सैनी की पत्नी की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचेंगे।
इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की व भगवानपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पहले सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी 11 बजे भगवानपुर पहुंचेंगे। उसके बाद भगवानपुर के कुंजा बहादुरपुर गांव में शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहाँ राजा विजय सिंह स्मारक स्थल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे। ज्ञात रहे कि हर वर्ष 3 अक्टूबर राजा विजय सिंह का शहीदी दिवस मनाया जाता है।
आज पूर्व मंत्री श्यामवीर सैनी की पत्नी की शोक सभा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अन्य कार्यक्रमों में भी लेंगे हिस्सा
