Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर किसानों की मांगों को लेकर भाकियू (अ) के प्रदेश अध्यक्ष फरमान त्यागी एडवोकेट ने भगवानपुर टोल प्लाजा पर किया चक्का जाम

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर किसानों की मांगों को लेकर भाकियू (अ) के प्रदेश अध्यक्ष फरमान त्यागी एडवोकेट ने भगवानपुर टोल प्लाजा पर किया चक्का जाम

रुड़की। भाकियू (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ऋषिपाल अम्बावता के निर्देश पर उत्तराखण्ड में प्रदेश अध्यक्ष एड. फरमान त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान टोल प्लाजा भगवानपुर पर पहंुचे और वहां धरना-प्रदर्शन किया।  वहां चक्का जाम कर टोल बंद कर दिया गया। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच जमकर नोंक-झोंक हुई लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे।

मौके पर पहंुचे प्रशासनिक अधिकारियों ने किसान नेता एड. फरमान त्यागी से वार्ता की। इसके बावजूद भी किसान जाम लगाकर ही माने। उसके बाद तहसीलदार भगवानपुर को एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित सौंपा। इस दौरान भाकियू (अ) को कई अन्य दलों ने अपना समर्थन दिया। जिसमें सपा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र गुर्जर तथा विधायक ममता राकेश के बेटे अभिषेक राकेश और अन्य किसान यूनियन ने सहयोग किया। इस मौके पर एड. फरमान त्यागी ने सरकार को चेताते हुए कहा कि जब भी संयुक्त किसान मोर्चा कोई आहवान करेगा। वह उत्तराखण्ड में किसानों की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने इकबालपुर शुगर मिल से सम्बन्धित शिकायत भी तहसीलदार से की और आग्रह किया कि किसानों का भुगतान जल्द से जल्द होना चाहिए। इस मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री तामीन त्यागी, सोहन त्यागी, रामपाल, देवेन्द्र, रश्मि चौधरी, सागर सिंह, उदय त्यागी, अभिषेक राकेश, डॉ. तारिख, अरूण त्यागी, अली खान व किसान यूनियन बेदी के अनेक किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share