Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / कुंजा बहादरपुर गांव निवासी 110 वर्षीय सरदार सिंह का निधन, शोक व्याप्त

कुंजा बहादरपुर गांव निवासी 110 वर्षीय सरदार सिंह का निधन, शोक व्याप्त

रुड़की। ( बबलू सैनी ) झबरेड़ा क्षेत्र के कुंजा बहादरपुर गांव के सबसे उम्रदराज 110 साल के व्यक्ति के निधन से गांव में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों ने मृतक के घर पहुंच कर उनको श्रद्धांजलि दी। मृतक के पिता का भी 112 साल की उम्र में निधन हुआ था।
इकबालपुर क्षेत्र के पर्यटन गांव कुंजा बहादुरपुर में आज की भाग दौड़ वाली जिन्दगी में लोग सौ बरस की उम्र को पार कर रहे है। कई लोग सौ बरस के आसपास हैं तो कईं सो का आंकड़ा पार कर चुके है। इनमें से ही एक सबसे बुजुर्ग सरदार सिंह 110 साल का जीवन जीने के बाद आज बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया। क्षेत्र व गांव के सबसे ज्यादा उम्र के होने के नाते ग्रामीणों ने उनके आवास पर पहुंच कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनको आंखों से साफ दिखाई देता था और उनके दांत भी टस से मस नहीं हुए थे। वह रोज खेतो का चक्कर लगा कर आते थे ओर अपने सभी दैनिक जीवन के कार्य खुद ही करते थे। सादा जीवन व सात्विक खाना उनकी पहचान रहा। अब तक भी उनको युवकों जैसी भूख लगती थी और नौजवान की तरह खाना खाते रहे। सरदार सिंह की छह पीढ़ी मौजूद हैं। 1947 के स्वतंत्रता संग्राम को उन्होंने बहुत करीब से देखा था। जिसके किस्से वह नई पीढ़ी को अक्सर सुनाते थे। बुजुर्ग ग्रामीण पीतांबर सिंह बताते है कि वह भी 102 साल की उम्र पार कर चुके हैं। उनके गांव का पानी बहुत ही प्रसिद्ध है, जो लोगो को निरोगी व लंबी उम्र देता है। गांव में एक कुआं था, जिसका पानी दिल्ली तक नामी था, लेकिन अंग्रेजी ने उसको ईंट पत्थरों से बन्द करवा दिया था। उस कुएं की तलाश ग्रामीण आज तक जारी रखे हुए है। जिसमे भूगर्भ विभाग भी प्रयास कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share