उत्तराखंडदिल्लीदेहरादूनबड़ी खबरमेरी बातरुड़कीसोशलहरिद्वार

त्यागी समाज ने जन्मदिन पर किया महावीर चक्र विजेता अमर शहीद मेजर आशाराम त्यागी को नमन

7views
WhatsApp Image 2023-01-25 at 6.11.40 PM
WhatsApp Image 2023-01-25 at 7.04.55 PM
WhatsApp Image 2023-01-29 at 1.39.09 PM
IMG-20220814-WA0027
IMG-20220814-WA0026
IMG-20220814-WA0020
IMG-20220814-WA0023
IMG-20220814-WA0021
IMG-20220814-WA0019

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) त्यागी समाज रुड़की द्वारा आज 1965 भारत-पाक युद्ध के हीरो महावीर चक्र विजेता मेजर आशाराम त्यागी को जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित कर नमन किया गया। डीएवी काॅलेज तिराहे पर नव-निर्मित स्मारक पर समाज के पूर्व सैनिकों और गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर उनकी शहादत को याद किया और कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी बहादुरी को नमन करते हुए त्यागी कल्याण एवं विकास समिति रुड़की के अध्यक्ष डाॅ. राकेश त्यागी ने कहा कि शहीद मेजर आशाराम त्यागी के बलिदान से युवा पीढ़ी प्रेरणा लेती रहेगी। वहीं समाज के संरक्षक जेडी त्यागी ने कहा कि आत्म बलिदान देकर मां भारती की आन-बान, शान की रक्षा करने वाले वीरों का राष्ट्र सदा ऋणी रहता हैं। वरिष्ठ कवि और साहित्यकार नरेश राजवंशी ने अपनी कविता पाठ कर उन्हें याद किया। पूर्व सैनिक श्याम कुमार त्यागी, बृजेश त्यागी और सुशील त्यागी ने भी रणभूमि में उनकी बहादुरी के किस्से सुनाये। कार्यक्रम का संचालन विकास त्यागी ने किया। इस मौके पर संरक्षक जेडी त्यागी, अध्यक्ष डाॅ. राकेश त्यागी, महामंत्री नरोत्तम त्यागी एडवोकेट, श्याम कुमार त्यागी, बृजेश फौजी, विकास त्यागी, प्रदीप त्यागी, मुनेश त्यागी, मनमोहन त्यागी, योगेश त्यागी, सुशील त्यागी, अमरीश त्यागी, आदेश त्यागी, आशीष त्यागी एडवोकेट, अनंत त्यागी, राजेन्द्र त्यागी, सतीश त्यागी, हार्दिक त्यागी, सौरभ त्यागी, संदीप त्यागी, अमित त्यागी, राकेश त्यागी, मुकेश त्यागी आदि ने भी फूल अर्पित कर वीर शहीद को नमन किया। बाद में राष्ट्रगान के उपरांत मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Response

Share