उत्तराखंडखेल कूददिल्लीदेहरादूनब्रेकिंग न्यूजरुड़कीसोशलहरिद्वार

लाठरदेवा हुण में हुआ दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

12views
WhatsApp Image 2023-01-25 at 6.11.40 PM
WhatsApp Image 2023-01-25 at 7.04.55 PM
WhatsApp Image 2023-01-29 at 1.39.09 PM
IMG-20220814-WA0027
IMG-20220814-WA0026
IMG-20220814-WA0020
IMG-20220814-WA0023
IMG-20220814-WA0021
IMG-20220814-WA0019

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) उधम सिंह युवा मंडल व नेशनल युवा मंडल मुंडेट के सहयोग से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की स्वतशाषी संस्था ने दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन लाठारदेवा हूण में किया, जिसमंे कबड्डी, वाॅलीबाल, दौड़, खो-खो, ऊची व लम्बी कूद आदि कराई गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ नारसन के ब्लाॅक प्रमुख कविंद्र चैधरी व ग्राम प्रधान सुखराम पासी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। एनवाईवी कल्लू सिंह ने बताया कि खेल और स्पोर्ट्स हमारे लिए बहुत ही लाभदायक हैं। क्योंकि वे हमें समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, समूह में कार्य करना और लगन सिखाते हैं। खेलना हमें, आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण करना और सुधार करना सिखाता है। यदि हम खेल का नियमित अभ्यास करें, तो हम अधिक सक्रिय और स्वस्थ रह सकते हैं। खेल गतिविधियों में शामिल होना, हमें बहुत से रोगों से सुरक्षित करने में मदद करता है। कल्लू ने कहा कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को जिला स्तर पर भी खेलने का मौका मिलेगा। एनवाईवी अभिषेक कुमार ने बताया कि खेल सभी के व्यस्त जीवन में विशेष रुप से विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। कबड्डी में झबरेड़ा, वाॅलीबाल में लाठरदेवा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही 800 मीटर में विनय, लंबी कूद में आराध्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान सौरभ पंवार, मनोज आदि मौजूद रहे।

Leave a Response

Share