अपराधउत्तराखंडदिल्लीदेहरादूनब्रेकिंग न्यूजरुड़कीसोशलहरिद्वार

महिला ने दुपट्टे से लटककर लगाई फांसी, पुलिस जाँच में जुटी

14views
WhatsApp Image 2023-01-25 at 6.11.40 PM
WhatsApp Image 2023-01-25 at 7.04.55 PM
WhatsApp Image 2023-01-29 at 1.39.09 PM
IMG-20220814-WA0027
IMG-20220814-WA0026
IMG-20220814-WA0020
IMG-20220814-WA0023
IMG-20220814-WA0021
IMG-20220814-WA0019

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) मंगलौर क्षेत्र के नारसन के मोहम्मदपुर जट्ट गांव में मध्यरात्रि एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि महिला यहां एक किराये के मकान पर पिछले दो माह से रह रही थी। रात्रि के समय उक्त महिला ने अपने गले में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। मृतका संगीता पत्नि सोमपाल (30) बताई गई हैं। महिला की ससुराल बुंदू खेड़ी देवबंद क्षेत्र की बताई गई हैं।
मृतक महिला का एक सात वर्षीय बेटा भी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहंुची और शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चैकी इंचार्ज यशपाल सिंह नेगी सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहंुचे और शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय महिला फांसी पर लटकी हुई थी, उस समय दरवाजा अंदर से बंद था। महिला के बेटे ने दरवाजे को अंदर से खोला, तब पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। महिला ने आत्महत्या क्यों की, इस सवाल का जवाब तो पीएम रिपोर्ट के बाद ही मिल सकेगा।

Leave a Response

Share