उत्तराखंडदिल्लीदेहरादूनब्रेकिंग न्यूजरुड़कीसोशलहरिद्वार

साउथ सिविल लाइन निवासी प्रियांशु त्यागी के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर त्यागी समाज ने किया स्वागत

9views
WhatsApp Image 2023-01-25 at 6.11.40 PM
WhatsApp Image 2023-01-25 at 7.04.55 PM
WhatsApp Image 2023-01-29 at 1.39.09 PM
IMG-20220814-WA0027
IMG-20220814-WA0026
IMG-20220814-WA0020
IMG-20220814-WA0023
IMG-20220814-WA0021
IMG-20220814-WA0019

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) साउथ सिविल लाईन निवासी पूर्व सैनिक संदीप त्यागी के पुत्र प्रियांशु त्यागी के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रुप में शामिल होने पर उनका त्यागी समाज ने सम्मान किया। उनके आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में त्यागी कल्याण एवं विकास समिति रुड़की के अध्यक्ष डाॅ. राकेश त्यागी ने समाज की ओर से प्रियांशु त्यागी को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समिति के पूर्व अध्यक्ष और उद्यमी नवीन त्यागी ने कहा कि प्रियांशु ने सेना में अधिकारी के रुप में शामिल होकर अपने परविार के साथ ही पूरे समाज को गौरवान्वित किया। पूर्व सैनिक श्याम कुमार त्यागी ने विश्वास जताया कि प्रियांशु की इस उपलब्धि से समाज के अन्य युवा भी सैन्य सेवा को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। यह पूछे जाने पर कि इस उपलब्धि के लिए वह किसे श्रेय देना चाहेंगे, तो प्रियांशु त्यागी ने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने माता-पिता को प्रेरणास्त्रोत बताया तथा समाज के बुजुर्गों का स्नेह और मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट किया। इस मौके पर महामंत्री नरोत्तम त्यागी एडवोकेट, कोषाध्यक्ष विनोद त्यागी, विकास त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरूण त्यागी, अनिल त्यागी, अनिरूद्ध त्यागी, श्याम कुमार त्यागी, बृजेश त्यगाी, प्रमोद त्यागी, अमरीश त्यागी, आदेश त्यागी, सुमेश त्यागी के साथ ही बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Response

Share