उत्तराखंडएक्सक्लूसिवदिल्लीदेहरादूनब्रेकिंग न्यूजरुड़कीसोशलहरिद्वार

भाजपा नेताओं पर जमकर बरसे सुबोध राकेश, बोले अवैध कब्जाधारियों का सरगना है देवेंद्र अग्रवाल

23views
WhatsApp Image 2023-01-25 at 6.11.40 PM
WhatsApp Image 2023-01-25 at 7.04.55 PM
WhatsApp Image 2023-01-29 at 1.39.09 PM
IMG-20220814-WA0027
IMG-20220814-WA0026
IMG-20220814-WA0020
IMG-20220814-WA0023
IMG-20220814-WA0021
IMG-20220814-WA0019

रूड़की। ( आयुष गुप्ता )
नगर पंचायत भगवानपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि व पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने भाजपा नेताओं पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने उक्त भाजपा नेताओं को चोरों की संज्ञा देते हुए कहा कि जो आज उन्हें कब्जा करने वाला और भ्रष्टाचार करने वाला नेता बता रहे हैं, यह बयान देने वाले भाजपा नेता स्वयं अपने गिरेबान में झांके और देखे कि उन्होंने भ्रष्टाचार था अवैध रूप से जमीनों पर कब्जे किये हुए है। उन्होंने कहा कि आज देवेंद्र अग्रवाल नामक व्यक्ति भाजपा पार्टी में रहकर साफ सुथरा नेता बनता है, दरअसल उस पर भ्रष्टाचार, सरकारी जमीन खुर्दबुर्द करने और अवैध उगाही के भी मामले दर्ज है। सुबोध राकेश ने कहा कि भाजपा नेता देवेंद्र अग्रवाल सहारनपुर के शेखपुरा का निवासी है और वह जब भगवानपुर में आया, तो उसके पास एक फूटी कौड़ी भी नहीं थी। आज वह अरबों खरबों रुपए की संपत्ति का मालिक है। क्या भाजपा सरकार इस भ्रष्टाचारी नेता की संपत्ति की जांच कराएगी, की उक्त भ्रष्टाचारी नेता के पास इतनी संपत्ति कहा से आई। उन्होंने कहा कि देवेंद्र अग्रवाल ने अपना मकान भी मंदिर की जमीन पर बनाया हुआ है। साथ ही बची हुई जमीन पर टीनशेड भी डलवा दिया गया। कहा कि प्रमुख रहते हुए भ्रष्टाचार के कारण अपने अधिकार सीज कराए, प्रधान रहते हुए सरकारी जमीनों पर कब्जे किये। तत्कालीन एडीओ सेमवाल ने देवेंद्र अग्रवाल पर जबरन अवैध वसूली के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की सेकड़ो बीघा जमीन को उन्होंने उक्त भ्रष्टाचारियों से कब्जा मुक्त कराया। जिसका आज वह विरोध कर उन पर झूठे आरोप लगा रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि देवेंद्र अग्रवाल ने तालाब की जमीन को अवैध रुप से कब्जा कर उसे अपने बेटे रचित अग्रवाल को गिफ्ट के रूप में दी। साथ ही बताया कि देवेंद्र अग्रवाल भगवानपुर क्षेत्र में बड़े भू-माफिया के रूप में जाना जाता है और उस पर व उसकी पत्नी तथा उक्त अन्य भाजपा नेताओं पर कई मुकदमें भी दर्ज है और कुछ प्रक्रिया में है। साथ ही बताया कि देवेंद्र अग्रवाल ने सोसायटी में भी तत्कलीन एमडी के कार्यकाल के दौरान पुत्र को सांठगांठ के चलते नोकरी पर रखा और अन्य तीन कर्मियो को भी 15-15 लाख रुपये देकर नोकरी दी। जो व्यक्ति शेखपुरा से खाली हाथ भगवानपुर में आया, आज उसके पास 4 से 5 पेट्रोल पंप है। बताया कि हसनपुर में जो पेट्रोल पंप है, उसकी ग्राम पंचायत की 3 बीघा जमीन को कब्जाया हुआ है। वहीं उन्होंने बताया कि मास्टर सत्यपाल व उसकी पत्नी रचना तथा देवेंद्र अग्रवाल व उसकी भाभी सविता पत्नी कविंद्र व युसुफ के नाम 420 मे दर्ज है। साथ ही बताया कि अमन त्यागी के घर से नकली दवाइयों का जखीरा मिला, उसका भाई पराग त्यागी फरार है। राजकुमार कसाना गुड़ व्यापारियों से अवैध वसूली करता है। जब थाने में उक्त भाजपा नेताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था, क्योंकि यह भाजपा नेता झोटा बोग्गी चलाने वाले लोगों से 50 रुपए वसूली कर रहे थे। उन्होंने उक्त भाजपा नेताओं की सीएम से सम्पती की जांच कराने की मांग की।

Leave a Response

Share