रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
देर रात्रि भगवानपुर क्षेत्र के म्हाड़ी चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक गम्भीर घायल हो गया। जिसे आसपास से गुजर रहे लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
देर रात्रि भगवानपुर क्षेत्र के म्हाड़ी चौक से स्कूटी सवार रोहित कुमार (40) निवासी माजरी थाना फतेहपुर सहारनपुर गुजर रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। आसपास से गुजर रहे लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भगवानपुर पुलिस ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी है। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
