अपराधउत्तराखंडएक्सक्लूसिवदिल्लीदेहरादूनबड़ी खबररुड़कीसोशलहरिद्वार

पुलिस और बदमाश की डाडली रोड पर मुठभेड़, पैर पर लगी गोली, एसएसपी ने किया मौके का निरीक्षण

18views
WhatsApp Image 2023-01-25 at 6.11.40 PM
WhatsApp Image 2023-01-25 at 7.04.55 PM
WhatsApp Image 2023-01-29 at 1.39.09 PM
IMG-20220814-WA0027
IMG-20220814-WA0026
IMG-20220814-WA0020
IMG-20220814-WA0023
IMG-20220814-WA0021
IMG-20220814-WA0019

रुड़की।  ( आयुष गुप्ता ) भगवानपुर पुलिस और बदमाशों के बीच आज शाम के समय मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड में एक बदमाश के पैर में गोली लगी हैं, जिसे घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की लाया गया, जहां उसका उपचार जारी हैं। बताया गया है कि यह बदमाश फैक्ट्री ठेकेदार से हुई लूट की वारदात में शामिल था। वहीं घटना के बाद एसएसपी अजय सिंह समेत तमाम अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।
बीती 9 दिसंबर को भगवानपुर में एक फैक्ट्री ठेकेदार को चाकूओं से गोदकर अज्ञात बाईक सवार बदमाशों ने पैसों से भरा बैग लूट लिया था और फरार हो गये थे। इस घटना में ई-रिक्शा चालक भी चोटिल हुआ था। ठेकेदार की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया था। जबकि फरार बदमाश की तलाश की जा रही थी। उस पर 10 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था। आज शाम के समय भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि ठेकेदार से लूट की घटना में शामिल बदमाश भगवानपुर क्षेत्र में घूम रहा हैं। पुलिस ने बदमाश की तलाशी के लिए चैकिंग अभियान चलाया ओर डाडली रोड़ पर एक युवक पुलिस को दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने पुलिस के उपर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मार दी। जिसमंे वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस बदमाश को घायल अवस्था में  लेकर सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाई, जहां उसका उपचार चल रहा हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि घायल बदमाश का नाम रोहित निवासी चैल्ली भगवानपुर हैं। बदमाश ठेकेदार से लूट करने की घटना में शामिल था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

Leave a Response

Share