उत्तराखंडदिल्लीदेहरादूनब्रेकिंग न्यूजराजनीतिरुड़कीसोशलहरिद्वार

जन्मदिन पर भाजपा नेता एडवोकेट रमन वर्मा ने संगठन महामंत्री अजय कुमार को दी देहरादून पहुँचकर शुभकामनाएं

9views
WhatsApp Image 2023-01-25 at 6.11.40 PM
WhatsApp Image 2023-01-25 at 7.04.55 PM
WhatsApp Image 2023-01-29 at 1.39.09 PM
IMG-20220814-WA0027
IMG-20220814-WA0026
IMG-20220814-WA0020
IMG-20220814-WA0023
IMG-20220814-WA0021
IMG-20220814-WA0019

रुड़की। ( आयुष सैनी ) भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय सिंह से रुड़की के युवा व्यापारी व भाजपा नेता एडवोकेट रमन वर्मा ने देहरादून प्रदेश भाजपा संगठन कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की। साथ ही उनसे कहा कि आज प्रदेश में भाजपा की सरकार ने जो चहंुमुखी विकास किया है, उससे जनता का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हाल फिलहाल में अभी उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने अपना बहुमत हासिल करके जिले में अपनी सरकार बनाई है। इसी तरह से आने वाले समय में 2024 के लोकसभा चुनाव में भी फिर से देश में मोदी का परचम लहराएगा और भाजपा फिर से केंद्र में अपनी सरकार बनाने में सफल होगी। साथ ही रमन वर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य भाजपा की जनहित कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। जिसके लिए वह अंदरूनी तौर पर अपने लक्ष्य को अंजाम दे रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश के संगठन महामंत्री अजय सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूती प्रदान होती है। जो दिन-रात पार्टी के प्रति कार्य करते रहते हैं। साथ ही जनता में पार्टी के प्रति भरोसा बढ़ता है। उन्होंने एडवोकेट रमन वर्मा को उनके द्वारा पार्टी के प्रति किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उनके के द्वारा पार्टी के प्रति किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

Leave a Response

Share