उत्तराखंडदिल्लीदेहरादूनब्रेकिंग न्यूजमेरी बातरुड़कीसोशलहरिद्वार

कश्यप दल नारसन कलां (कल्याणपुर) सेवा समिति ने धूमधाम से मनाई महर्षि कश्यप की जयंती

14views
WhatsApp Image 2023-01-25 at 6.11.40 PM
WhatsApp Image 2023-01-25 at 7.04.55 PM
WhatsApp Image 2023-01-29 at 1.39.09 PM
IMG-20220814-WA0027
IMG-20220814-WA0026
IMG-20220814-WA0020
IMG-20220814-WA0023
IMG-20220814-WA0021
IMG-20220814-WA0019

रूड़की। ( आयुष गुप्ता )
कश्यप दल नारसन कलां (कल्याणपुर) सेवा समिति ने आज महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महर्षि कश्यप ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ माने जाते थे। सुर-असुरों के मूल पुरूष मुनिराज कश्यप का आश्रम मेरू पर्वत के शिखर पर था, जहां वे पर-ब्रह्म परमात्मा के ध्यान में मग्न रहते थे। मुनिराज कश्यप नीतिप्रिय थे और वे स्वयं भी धर्म-नीति के अनुसार चलते थे और दूसरों को भी इसी नीति का पालन करने का उपदेश देते थे। आज़ देशभर में प्रत्येक गाँव गाँव में महर्षि कश्यप जयंती का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में उत्तराखंड के प्रथम गाँव नारसन कला में नव निर्मित कश्यप दल नारसन (कल्याणपुर) सेवा समिति के गठन की नीव भी रखी गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने सहमति दी। महर्षि कश्यप जयंती के उपलक्ष में हवन यज्ञ कर गायत्री मंत्रो की आहुति दी गई। पूजा अर्चना कर महर्षि कश्यप के जयकारों से गांव गूंज उठा। बाद में सभी को प्रसाद वितरण किया गया। समिति के संस्थापक सोनू कुमार कश्यप ने बताया की आज़ 5 अप्रैल का दिन बडा ही महत्वपूर्ण है। आज़ हमारे पूज्य दादा स्वर्गीय चौधरी रहतु सिंह कश्यप की पुण्यतिथि भी है ल, जिन्होंने अपना जीवन सर्व समाज की सेवा में दिया। आज़ उन्ही के लक्ष्य कदम पर चल कर हम भी सर्व समाज के लिए कार्य करने हेतु अग्रसर है। हमें एकजुटता से कार्य करना होगा, हम सबको अपने-अपने पूर्वजो से जो कुछ सिखने को मिला है, उस पर मनन करना होगा। इस मौके पर भाजपा मंगलौर ग्रामीण मंडल कोषाध्यक्ष नीटू कुमार कश्यप ने स्व. रहतु कश्यप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि हमें एकजुट होकर मजबूती से आगे बढ़ना है। इस मौके पर बालेशवर कश्यप, राजवीर कश्यप, रतिपाल कश्यप, साहब सिंह कश्यप, सुभाष कश्यप, सेवराम कश्यप, नरेन्द्र कश्यप, अनिल कश्यप, सेटपाल, महिपाल कश्यप, सोहन पाल, राजपाल, बिल्लू कश्यप, सतपाल, बिजयपाल, सुरेश पाल, बिल्लू कश्यप, बोबी कश्यप, मैनपाल, जाती राम, पवन कश्यप, कश्यप दल नारसन (कल्याणपुर) समिति के सदस्य यशवीर कश्यप, ललित कश्यप, उपेंद्र कश्यप, सोनू कश्यप, प्रदीप कश्यप, मोहित कश्यप, शेखर, मोनू कश्यप, शिंटू कश्यप, राजवीर, शुभम, पारुल, रजत, दीपक, विनोद, प्रमोद, मोनू, मिर्ची, विकाश, नीरज, राहुल, विक्की, बंशी, रजत, राजन कुमार, अक्षय, अमित आदि मौजूद रहे।

Leave a Response

Share