उत्तराखंडदिल्लीदेहरादूनबड़ी खबररुड़कीसोशलहरिद्वार

कलियर पुलिस ने लावारिस घूम रहे दो बच्चों को परिजनों से मिलवाया

12views
WhatsApp Image 2023-01-25 at 6.11.40 PM
WhatsApp Image 2023-01-25 at 7.04.55 PM
WhatsApp Image 2023-01-29 at 1.39.09 PM
IMG-20220814-WA0027
IMG-20220814-WA0026
IMG-20220814-WA0020
IMG-20220814-WA0023
IMG-20220814-WA0021
IMG-20220814-WA0019

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) कलियर पुलिस ने घर से लापता दो बच्चों को उनके परिजनों से मिलवाया। परिजनेां ने बच्चों की बरामदगी पर कलियर पुलिस का आभार जताया।
कलियर थाना पुलिस को सूचना मिली कि दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की टीन शेड पिरान कलियर में लावारिस हालत में घूम रहे हैं। दोनों बच्चों को चेतक कर्मचारियों द्वारा थाने पर लाया गया। पूछताछ करने पर पता लगा कि लड़का सलमान (8) पुत्र नूर आलम व लड़की आयशा (6) पुत्री नूर आलम हैं। दोनों बच्चे अपने घर का पता सही तरीके से नहीं बता पा रहे थे। संभावित जगहों के 4-5 पते पुलिस को मिले, जहां से पुलिस द्वारा सुरागरसी करते हुए दोनों बच्चों के वास्तविक घर का पता निकाला गया। दोनों बच्चे रामपुर डांडी निकट आयशा मस्जिद थाना गंगनहर के रहने वाले निकले। सूचना पर बच्चांें की माता, दादी, चाची थाने पर आये और दोनों बच्चों को पुलिस द्वारा उनके सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते घर से भटक कर कलियर पहंुच गये थे। परिजनों द्वारा दोनों बच्चों के सकुशल मिलने पर पुलिस का आभार प्रकट किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जहांगीर अली, हेड कां. सोनू कुमार, इलियास अली, महिला कां. सोफिया अंसारी शामिल रहे।

Leave a Response

Share