उत्तराखंडएक्सीडेंटदिल्लीदेहरादूनबड़ी खबररुड़कीसोशलहरिद्वार

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार नारसन-मोहम्मदपुर झाल मोड़ पर रैलिंग से टकराई, हालत गंभीर

16views
WhatsApp Image 2023-01-25 at 6.11.40 PM
WhatsApp Image 2023-01-25 at 7.04.55 PM
WhatsApp Image 2023-01-29 at 1.39.09 PM
IMG-20220814-WA0027
IMG-20220814-WA0026
IMG-20220814-WA0020
IMG-20220814-WA0023
IMG-20220814-WA0021
IMG-20220814-WA0019

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार का दिल्ली से घर लौटते समय बड़ा एक्सीडेंट हो गया। यह हादसा सुबह 5 बजे के करीब नारसन बॉर्डर पर मोहम्मदपुर झाल के पास मोड पर हुआ, जहां उनकी कार रेलिंग से टकरा गई। ऋषभ को आनन-फानन में दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया।
बताया गया है कि शुक्रवार सुबह 5 बजे के करीब भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत कार द्वारा दिल्ली से रुड़की अपने घर ढंडेरा आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार नारसन कस्बे में पहुंची, तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऋषभ की कार रेलिंग से टकराई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया गया तथा गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. सुशील नागर ने बताया कि ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है, उन्हें रुड़की से दिल्ली रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जायेगी। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह भी मौके पर पहुंचे और एक्सीडेंट की जानकारी ली। साथ ही इस हादसे से परिवार में भी निराशा छाई हुई और उनके प्रशंसक भी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे है।

Leave a Response

Share