उत्तराखंडदिल्लीदेहरादूनब्रेकिंग न्यूजमेरी बातरुड़कीसोशलहरिद्वार

नकल विरोधी कानून लागू होने से छात्रों को मिलेगा उनका हक, माफियाओं पर लगेगी लगाम: किरण चौधरी

9views
WhatsApp Image 2023-01-25 at 6.11.40 PM
WhatsApp Image 2023-01-25 at 7.04.55 PM
WhatsApp Image 2023-01-29 at 1.39.09 PM
IMG-20220814-WA0027
IMG-20220814-WA0026
IMG-20220814-WA0020
IMG-20220814-WA0023
IMG-20220814-WA0021
IMG-20220814-WA0019

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) नकल विरोधी कानून पास होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि इस कानून के आने के बाद भ्रष्टाचारियों पर लगाम कैसे की और काबिल युवा आगे बढ़ेंगे।
रुड़की सिविल लाइंस स्थित जिला पंचायत अतिथि गृह परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चैधरी ने नकल विरोधी कानून का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार हो रही भर्तियों के घोटालों के खुलासे करा रहे हैं और नकल कराने वाले आरोपियों को जेल भेजने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नकल माफियाओं को रोकने व सजा देने के लिए देश में सबसे पहला नकल विरोधी कानून लागू किया गया। इससे नकल माफियाओं में डर और नकल माफियाओं को खत्म करने में यह कानून कारगर साबित होगा। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा चैहान ने मुख्यमंत्री द्वारा नकल विरोधी कानून लागू किया जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के किसी भी युवा के साथ गलत नहीं होने देंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चैधरी, अशोक चैधरी, लोहार सिंह, संजय त्यागी, सावित्री मंगला, रामगोपाल शर्मा, नील कमल शर्मा, प्रतिभा चैहान, रतन सिंह, देवेंद्र, प्रदीप चैहान, विपिन कुमार, हाकम सिंह, दीपक पांडे, नेत्रपाल सिंह, अंकित, बबलू त्यागी, सुमन रौतेला, ममता राणा, प्रवीण कुमार, विपुल कुमार, ध्रव गुप्ता, आकाश सिंह सैनी, अंकुश चैधरी, संदीप कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Response

Share