उत्तराखंडदिल्लीदेहरादूनब्रेकिंग न्यूजरुड़कीसोशलहरिद्वार

कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने किया नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष व एनएसयूआई पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत

7views
WhatsApp Image 2023-01-25 at 6.11.40 PM
WhatsApp Image 2023-01-25 at 7.04.55 PM
WhatsApp Image 2023-01-29 at 1.39.09 PM
IMG-20220814-WA0027
IMG-20220814-WA0026
IMG-20220814-WA0020
IMG-20220814-WA0023
IMG-20220814-WA0021
IMG-20220814-WA0019

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा युवा कांग्रेस के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष, इंटक के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष एवं एनएसयूआई के जीते हुये पदाधिकारियों का स्वगात किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नव-नियुक्त पदाधिकारी एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेगें।
रुड़की मलकपुर चुंगी के नजदीक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता के केम्प कार्यालय पर युवा कांग्रेस के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष सचिन चैधरी एवं इंटक के जिलाध्यक्ष ठाकुर उदय सिंह पुंडीर एवं केएलडीएवी काॅलेज के चुनाव में एनएसयूआई छात्र संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस लगातार मजबूती की ओर अग्रसर हैं। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हर बूथ स्तर पर जाकर कांग्रेस को मजबूत बनाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से रुड़की केएलडीएवी डिग्री काॅलेज लक्सर महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई की जीत हुई हैं, उससे साफ जाहिर हो गया है कि विद्यार्थी भी भाजपा की नीतियों ओर योजनाओं से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा लगातार अपना समर्थन कांग्रेस को दे रहे हैं ओर कांग्रेस के साथ जुड़ने का काम कर रहे हैं। बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ करने वाली भाजपा सरकार ने जिस तरह से युवाओं को धोखा देने का काम किया, उसका बदला प्रदेश के युवा कंाग्रेस के साथ जुड़कर भाजपा को मुहतोड़ जवाब दे रहा हैं। जिसका सीधा असर महाविद्यालय में होने वाले छात्र संघ चुनाव में देखने को मिल रहा हैं। उन्होंने ठाकुर उदय सिंह पुण्डीर का स्वागत करते हुए कहा कि अब गरीब, मजदूरों की समस्याओं पर भी मजबूती से जिला स्तर पर सुनवाई होगी। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सचिन चैधरी का भी स्वागत करते हुए कहा कि लगातार युवाओं की मजबूती से कांग्रेस और भी मजबूत हो रही हैं। स्वागत समारोह में महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं छात्र संघ के पदाधिकारियों को शुभकानमाएं दी। कार्यक्रम में ईश्वर लाल शास्त्री, सलीम खान, सुरेश शर्मा, राजबीर सिंह रोड़, अरविंद राजपूत, लवि त्यागी, विवेक शर्मा, आशीष सैनी, सुखमेन्द्र खैरवाल, कमला चैधरी, यूएस पुण्डीर, उदय सिंह पंुडीर, भूपेन्द्र दीवान, सुनील अग्रवाल, दर्शन चैधरी, मेोहम्मद अरशद, हेमेन्द्र चैधरी आदि मैजूद रहे।

Leave a Response

Share