उत्तराखंडदिल्लीदेहरादूनराजनीतिरुड़कीसोशलहरिद्वार

विपक्ष की आवाज को दबा रही भाजपा सरकार: रश्मि चौधरी

14views
WhatsApp Image 2023-01-25 at 6.11.40 PM
WhatsApp Image 2023-01-25 at 7.04.55 PM
WhatsApp Image 2023-01-29 at 1.39.09 PM
IMG-20220814-WA0027
IMG-20220814-WA0026
IMG-20220814-WA0020
IMG-20220814-WA0023
IMG-20220814-WA0021
IMG-20220814-WA0019

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि चौधरी ने कहा कि भाजपा जनता की आवाज को दबाकर ज्यादा दिन तक सत्ता में नहीं रह सकती। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त करना देश के संविधान के साथ खिलवाड़ है। महिला कांग्रेस नेत्री ने कहा कि जब न्यायालय ने एक महीने का समय राहुल गांधी को दिया है, तो क्या लोकसभा अध्यक्ष एक दिन भी इंतजार नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि सब राजनीति है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग केंद्र सरकार कर रही है। राहुल गांधी अब देश की आवाज बन चुके हैं, जिससे भाजपा भयभीत है। देश के जन-जन तक उनकी आवाज पहुंच रही है तथा इस आवाज को दबाया नहीं जा सकता। रश्मि चौधरी ने कहा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जो भी आगे की रणनीति होगी,कांग्रेस कार्यकर्ता उस पर अमल करेंगे और कार्यकर्ताओं में इस फैसले के खिलाफ बहुत गुस्सा है।

Leave a Response

Share