WhatsApp Image 2023-01-25 at 6.11.40 PM
WhatsApp Image 2023-01-25 at 7.04.55 PM
WhatsApp Image 2023-01-29 at 1.39.09 PM
IMG-20220814-WA0027
IMG-20220814-WA0026
IMG-20220814-WA0020
IMG-20220814-WA0023
IMG-20220814-WA0021
IMG-20220814-WA0019

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है, जिस क्षेत्र में आकर संपूर्ण रुप से समाज सेवा की जा सकती है। उन्होंने छात्रों से आहवान किया कि वह कड़ी मेहनत के साथ अपना ओर अपनी संस्था का नाम उंचा करने में अग्रणी भूमिका निभायें।


पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मदन कौशिक आज झबरेड़ा में स्थित संजीवनी नर्सिंग फार्मेसी आॅप्टोमेट्री काॅलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में आकर छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्जवल होता है, लेकिन डाॅक्टर बनने के बाद कुछ लोग पैसे को अहमियत देने लगते हैं, आजीविका चलाने के लिए पैसे की आवश्यकता होती है, लेकिन गरीब लोगों का निःशुल्क ईलाज कर समाजसेवा में भी अपना नाम कमाया जा सकता है। समाज में आज भी कुछ गरीब लोग अच्छे इलाज के अभाव में दम तोड़ देते हैं। ऐसे में अस्पताल चलाने वाले तथा उसमें काम करने वाले चिकित्सकों को आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए। भाजपा सरकार द्वारा उत्तराखंड में भर्ती मरीज के लिए 5,00,000 तक के ईलाज की निःशुल्क व्यवस्था की गई है, लेकिन चिकित्सकों का भी समाज के प्रति कुछ दायित्व होता है। कार्यक्रम संयोजक डाॅक्टर दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि झबरेड़ा क्षेत्र में आज भी अच्छे काॅलेजों तथा संस्थानों की कमी है। उन्होंने इस काॅलेज की स्थापना 4 वर्ष पूर्व की थी, आज क्षेत्र के छात्र-छात्राएं नर्सिंग काॅलेज में आकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को झबरेड़ा में ही शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता मदन कौशिक तथा कार्यक्रम संयोजक डाॅ. दिनेश त्रिपाठी द्वारा मां सरस्वती के चित्र के आगे द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्र- छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जिन्हें अतिथिगणों द्वारा खूब सराहा गया। इस अवसर पर काॅलेज संरक्षक जेपी मिश्र, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, डाॅ. राकेश त्रिपाठी, अलका त्रिपाठी, पूर्व राज्यमंत्री डाॅ. गौरव चैधरी, सुशील त्यागी, कमल सैनी, चंदन चैहान, अनुज जैन, राजवीर सिंह, विशाल राठौर, संदीप शर्मा आदि बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी व छात्र-छात्राएं तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंशिका चैधरी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Share
https://cisaej.jalisco.gob.mx/bandar/slot/ http://www.kai-ryokan.jp/ https://tecnojuliaca.edu.pe/vendor/ http://abc.dev.lalamove.com/ https://mul.edu.pk/slot/ https://boostpackagings.com/wp-content/ http://tccw.ch.sharif.edu/wp-content/ https://uninter.edu.mx/slot-gacor/ http://www.cysh.khc.edu.tw/slot-gacor/ http://www.cysh.khc.edu.tw/bandar-togel/ http://www.cysh.khc.edu.tw/slot-online/ https://fundec.rj.gov.br/css/ https://demo.essentialplugin.com/slot/ http://nurse.rsu.ac.th/welcome/ http://www.unva.edu/bandar_togel/ https://suporte.canoas.ifrs.edu.br/bandar-terpercaya/ https://suporte.canoas.ifrs.edu.br/slot-online/ https://suporte.canoas.ifrs.edu.br/slot-gacor/ https://suporte.canoas.ifrs.edu.br/pics/ https://melkite.org/bandar-togel-terpercaya/ https://melkite.org/wp-includes/ https://melkite.org/assets/ https://municipalidadmelipeuco.cl/wp-content/uploads/ https://conduciendo.com/wp-content/slot-gacor/ https://www.aeblh.org/images/ https://www.aeblh.org/media/ https://www.aeblh.org/logs/ http://cpna2017.web.auth.gr/media/ http://cpna2017.web.auth.gr/includes/ http://cpna2017.web.auth.gr/images/ http://cpna2017.web.auth.gr/