उत्तराखंडदिल्लीदेहरादूनरुड़कीसोशलहरिद्वार

जिंदगी की जंग हार गई आयुषी, चेन्नई के अस्पताल में तोड़ा दम

9views
WhatsApp Image 2023-01-25 at 6.11.40 PM
WhatsApp Image 2023-01-25 at 7.04.55 PM
WhatsApp Image 2023-01-29 at 1.39.09 PM
IMG-20220814-WA0027
IMG-20220814-WA0026
IMG-20220814-WA0020
IMG-20220814-WA0023
IMG-20220814-WA0021
IMG-20220814-WA0019

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) प्रसिद्ध साहित्यकार डाॅ. योगेंद्र नाथ शर्मा ‘अरुण’ की पौत्री आयुषी के कल चेन्नई के अस्पताल में हुए निधन के बाद आज रुड़की में अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें सांसद डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कुलपति डाॅ. पीके गर्ग, साहित्यकार श्रीगोपाल नारसन, भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, भारत नेपाल सांहित्य सम्बन्धो के संयोजक विजय पंडित, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डाॅ. अनिल शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
साहित्यकार श्रीगोपाल नारसन ने बताया कि आयुषी वनस्थली विद्यापीठ से पीएचडी कर रही थी और उसका एक सप्ताह पहले ही चेन्नई में हार्ट ट्रांसप्लांट हुआ था, जिसके बाद तबियत बिगड़ने पर कल आयुषी की दुःखद मृत्यु हो गई। आयुषी के आॅपरेशन के लिए फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने 15 लाख रुपये दिए थे और फिल्म अभिनेता ने व्यवस्थाओ में मदद की। आयुषी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने फोन करके कहा कि वे आयुषी के लिए बहुत कुछ करना चाहते थे, लेकिन उसे बचाने के सारे प्रयास विफल हो गए। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व आयुषी के जुड़वा भाई शिवम की न्यूजीलैंड में मेडिकल की पढ़ाई के दौरान हत्या हो गई थी। सांसद डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक ने आयुषी के निधन को एक बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि हमने एक होनहार छात्रा को खो दिया है, जो जीवन में बहुत आगे बढ़ सकती थी। आयुषी के निधन पर साहित्यकारों, पत्रकारों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों व समाजसेवियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Response

Share