WhatsApp Image 2023-01-25 at 6.11.40 PM
WhatsApp Image 2023-01-25 at 7.04.55 PM
WhatsApp Image 2023-01-29 at 1.39.09 PM
IMG-20220814-WA0027
IMG-20220814-WA0026
IMG-20220814-WA0020
IMG-20220814-WA0023
IMG-20220814-WA0021
IMG-20220814-WA0019

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2 रुड़की में 74वां गणतंत्र दिवस समारोह एवं बसन्त पंचमी पर्व का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल एस.के. मानव सुप्रिटेंडेट ऑफ ट्रैनिंग बी.ई.जी एंड सी. रुड़की तथा विद्यालय के प्राचार्य अरविन्द कुमार द्वारा ध्वजारोहण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विद्यालय के शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान का गायन करते हुए राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया। विद्यालय के प्राचार्य अरविन्द कुमार एवं मुख्य अतिथि कर्नल एस.के. मानव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धा प्रकट की। तत्पश्चात् विद्यालय के प्राचार्य अरविन्द कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य

अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों व माता पिता के सम्मान से जीवन में सफलता पाने का मार्ग बताया। विद्यालय के प्राचार्य अरविन्द कुमार ने राष्ट्रीय एकता व अखण्डता के लिए संविधान के अनुरूप आचरण करने हेतु बच्चों को प्रोत्साहित किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति दी। प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि ने विगत वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। मानसी यादव ने कक्षा 12वीं तथा अवनि त्यागी एवं हरिओम कुमार मिश्रा ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। शत -प्रतिशत उपस्थिति के लिए अनुष्का यादव, कृष्णा रमोला को पुरस्कृत किया गया। साथ ही प्राचार्य अरविन्द कुमार एवं मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर एस.जी.आई.एफ. हेतु चयनित विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया। विद्यालय की संगीत शिक्षिका शाल्वी गुप्ता के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। प्राथमिक विभाग से सुश्री आकांक्षा सक्सेना एवं सुश्री नेहा त्यागी ने भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं को बताते हुए संवैधानिक मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने की बात कही। भारत वर्ष की गौरव मयी ऐतिहासिक परंपराओं का वर्णन करते हुए देशभक्ति एवं राष्ट्रभक्ति का सन्देश दिया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. बी.के. पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। श्रीमती प्रियंका सिंघल पी.जी.टी. अंग्रेजी, श्रीमती इन्दु किरण सैनी टी.जी.टी. हिन्दी, पुरुषोत्तम शर्मा टी.जी.टी. संस्कृत ने संयुक्त रुप से कार्यक्रम का संचालन किया। विद्यालय के सभी शिक्षकों के अनवरत प्रयास से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Share
https://cisaej.jalisco.gob.mx/bandar/slot/ http://www.kai-ryokan.jp/ https://tecnojuliaca.edu.pe/vendor/ http://abc.dev.lalamove.com/ https://mul.edu.pk/slot/ https://boostpackagings.com/wp-content/ http://tccw.ch.sharif.edu/wp-content/ https://uninter.edu.mx/slot-gacor/ http://www.cysh.khc.edu.tw/slot-gacor/ http://www.cysh.khc.edu.tw/bandar-togel/ http://www.cysh.khc.edu.tw/slot-online/ https://fundec.rj.gov.br/css/ https://demo.essentialplugin.com/slot/ http://nurse.rsu.ac.th/welcome/ http://www.unva.edu/bandar_togel/ https://suporte.canoas.ifrs.edu.br/bandar-terpercaya/ https://suporte.canoas.ifrs.edu.br/slot-online/ https://suporte.canoas.ifrs.edu.br/slot-gacor/ https://suporte.canoas.ifrs.edu.br/pics/ https://melkite.org/bandar-togel-terpercaya/ https://melkite.org/wp-includes/ https://melkite.org/assets/ https://municipalidadmelipeuco.cl/wp-content/uploads/ https://conduciendo.com/wp-content/slot-gacor/ https://www.aeblh.org/images/ https://www.aeblh.org/media/ https://www.aeblh.org/logs/ http://cpna2017.web.auth.gr/media/ http://cpna2017.web.auth.gr/includes/ http://cpna2017.web.auth.gr/images/ http://cpna2017.web.auth.gr/