रुड़की। भारतीय किसान यूनियन किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. अवनीत पंवार का एड. फरमान त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने गोदावरी होटल पर फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान किसान सेना जिंदाबाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. अवनीत पंवार, एड. फरमान त्यागी जिंदाबाद के नारे लगाये। बाद में उनका काफिला रोड़ शो के रुप में मिलिट्री चैराहे से होते हुए बीएसएम तिराहा, रामनगर और रामपुर चुंगी पर पहंुचा।

इसके बाद रामपुर ग्रीन पार्क काॅलोनी स्थित ताज पैलेस में पहंुचे। जहां सभी कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर अपने स्वागत से अभिभूत राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. अवनीत पंवार ने एड. फरमान त्यागी को उत्तराखण्ड प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत करते हुए उन्हें बधाई दी। इस मौके पर भारी भीड़ को सम्बोधित करते हुए चै. अवनीत पंवार ने कहा कि किसान सेना संगठन किसानों का हैं और किसानों को न्याय दिलाने का काम करता हैं तथा अराजनैतिक संगठन हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का यह संगठन उत्तराखण्ड के किसानों की पीड़ा को दूर करने का काम करेगा। साथ ही वह केंद्र सरकार पर जमकर बरसे और कहा कि सरकार तीन काले कृषि कानूनों को समाप्त नहीं कर रही हैं। वह किसान हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि किसान सेना संगठन किसी की दलाली नही करता और न ही उसे राजनीतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागिता की ललक हैं। उन्होंने कहा कि काॅन्ट्रैक्ट फाॅर्मिंग किसानों के हित में नहीं हैं। सरकार एमएसपी पर कानून बनायें। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में अडानी-अंबानी के स्टोरेज गोदाम बने हुये थे। वहां के किसानों से उन्होंने सरसों खरीदकर स्टोर कर ली। जिसके बाद आज सरसों के तेल के दाम 200 रुपये से उपर हैं। जिसका नुकसान किसानों और गरीब वर्ग को हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसान अपनी मांगों को लेकर एक वर्ष से अधिक समय से बैठे हुयेहैं। इसके बावजूद भी यह निक्कमी सरकार अभी तक किसानों की समस्या का हल नहीं निकाल पाई। किसान सेना इस सरकार की घोर निंदा करती हैं। साथ ही उन्होंने बढ़ती महंगाई पर भी केंद्र सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि किसान सेना को ग्राम स्तर तक संगठन की रुपरेखा तैयार कर मजबूत बनाया जाये, तभी संगठन किसानों की आवाज को और बुलंद तरीके से उठायेगा। इस मौके पर किसान सेना के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एड. फरमान त्यागी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. अवनीत पंवार का आभार जताया और कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई हैं, वह उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए किसान सेना संगठन को उत्तराखण्ड में उच्च मुकाम तक ले जायेंगे। साथ ही कहा कि उनका संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड के किसानों की समस्याओं को तत्परता के साथ निराकरण कराने का काम करेगा। साथ ही कहा कि जल्द ही प्रदेश, जिला, ब्लाॅक व ग्राम स्तर की कार्यकारिणी गठित कर संगठन को मूर्त रुप दिया जायेगा। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला उनके पैतृक गांव खजूरी पहंुचा, जहां ढोल-नगाड़ों के साथ हजारों ग्रामवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर तामीन त्यागी, सोहन प्रधान, चै. रविन्द्र, चै. साहब सिंह, एड. राव गुलपफाम, मो. इमरान, मो. सलमान, अब्दुल मलिक, राव कलीम, जमशेद अली, उज्जवल मौर्य, उस्मान, रियाज, मीर हसन, राव मुजम्मिल, अमजद, अली खान, हारून त्यागी, अब्दुल कादिर, अनस मंसूर समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share