Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / भगवान परशुराम व अक्षय तृतीया पर सोना देवी शिव मंदिर में किया गया हवन-पूजन

भगवान परशुराम व अक्षय तृतीया पर सोना देवी शिव मंदिर में किया गया हवन-पूजन

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) भगवान परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया के अवसर पर सोना देवी शिव मंदिर में गुरुदेव आचार्य रमेश सेमवाल ने राष्ट्र कल्याण के लिए अनुष्ठान किया तथा भगवान परशुराम जयंती भव्य रुप से मनाई। भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर सोना देवी शिव मंदिर में विशेष अनुष्ठान यज्ञ किया एवं राष्ट्र कल्याण के लिए प्रार्थना की। आचार्य पं. सेमवाल ने कहा कि भगवान परशुराम सबके हैं। उन्होंने राष्ट्र कल्याण के लिए कार्य किये। राष्ट्र को एक किया व दुष्टों का संहार किया। उन्होंने धर्म की स्थापना की। भगवान परशुराम जी मातृ-पितृ भक्त थे। सर्वप्रथम कांवड़ यात्रा का शुभारंभ भगवान परशुराम जी ने ही किया था। भगवान परशुराम जी ने कर्ण को, भीष्म पितामह को धनुर्विद्या का ज्ञान दिया था। हमें भगवान परशुराम जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। मुख्य यजमान के रूप में रुड़की नगर के मेयर गौरव गोयल उपस्थित थे। आचार्य नरेश शास्त्री, आचार्य संदीप शास्त्री, आचार्य मुकेश शास्त्री, राधा भटनागर, सुलक्षणा सेमवाल, नरेंद्र भारद्वाज, राजेंद्र कारवाल, आदिति सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share